फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में पांच को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के अधेड़ की हत्या हो गई थी। हत्या के बाद मृतक के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पंद्रह मई को क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी आस मोहम्मद दूसरे पक्ष के शिवराज उर्फ लल्ला बाबू, सोनू, हेमेंद्र उर्फ हेमु, नवीन,बृजपाल पुत्र खेमकरन पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि पिता मजीद उसका भाई अशफाक व आशक अली सरसों का तेल बेचकर परोता रोड से होते हुए आ रहे थे। आरोप था कि लल्ला बाबू ने अपने भतीजे सोनू व हेमू तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पिता मजीद की हत्या करवा दी। आरोप था कि आरोपी पहले से ही घात लगाए बैठे थे और घर वापस आ रहे मजीद पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मजीद को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई थी। इस प्रकरण में पुलिस ने दस आरोपियों के ख़िलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने इस प्रकरण में वांछित चल रहे पांच आरोपियों शिवराज सिंह उर्फ लल्ला बाबू, सोनू, हेमेंद्र, नवीन और बृजपाल को ढकिया क्षेत्र के अंतर्गत खंजीपुरा बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। इन सभी को गैर इरादतन हत्या के मामले में जेल भेज दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त किया गया, एक लोहे का सरिया भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें