फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात राज्यों में दिखेगी और बिकेगी रामपुर की मछली

Wed, 27 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपना रामपुर देश के सात राज्यों को मछली का कारोबार मुहैैया करा रहा है। राजस्थान से झारखंड तक रामपुर से मछली के बीज की सप्लाई हो रही है।
हर वर्ष करीब 300 करोड़ मछली का बीज रामपुर इन राज्यों को भेज रहा है। मछली के बीज की डिमांड बढ़ी है तो कारोबार को बढ़ावा देने के लिए संसाधनों को और बढ़ाने की कोशिशें भी शुरू हो रही हैं। कोशिश यह भी है कि जल प्लावित क्षेत्रों में भी मछली पालन बढ़ाया जाए।

 रामपुर के मिलक, शाहबाद, स्वार और सदर क्षेत्र में 25 हैचरी हैं, जिनमें करीब 300 करोड़ मछली का बीज तैयार किया जा रहा है। न सिर्फ यूपी बल्कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश और झारखंड तक रामपुर से मछली का बीज भेजा जा रहा है। 2015 में रामपुर से 250 करोड़ मछली बीज की सप्लाई हुई थी। इस वर्ष 300 करोड़ मछली बीज की सप्लाई की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती डिमांड को देखकर अब जल प्लावित इलाकों में भी मछली पालन का प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए  राजस्व और भूमि संरक्षण विभाग (कृषि) से रिकार्ड मांगा गया है। मत्स्य पालकों को प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये का अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें