फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: इंडियन ऑयल के फील्ड ऑफिसर की कार पर फायरिंग, तीन गोलियां चलाईं

Fri, 16 Jan 2026 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में बिना नंबर की कार कैद, दो हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर की कार पर अज्ञात हमलावरों ने रात के समय तीन गोलियां चला दीं। घटना के समय अधिकारी अपने घर में सो रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।
इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार रामपुर में तैनात हैं और गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में जगवीर सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उठने पर उन्होंने अपनी कार में गोलियों के तीन निशान देखे। एक गोली शीशे में, एक बोनट में और एक साइड से लगी थी। कार के पास खाली कारतूस भी पड़े मिले।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने बताया कि रात में आवाज सुनाई दी थी, जिसे उन्होंने पटाखे की आवाज समझा। सूचना पर सिविल लाइंस कोतवाल संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में रात करीब 11:10 बजे एक बिना नंबर की अमेज कार आती दिखाई दे रही है, जिसमें दो लोग सवार थे। फुटेज में दोनों हमलावर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

दो टीमें कर रही हैं सीसीटीवी की जांच
पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी की जांच कर रही हैं। जांच में ये देखा जा रहा है कि अपराधी इससे पूर्व भी क्या यहां आए थे। या ये नशेड़ी थे। सीओ जितेंद्र ने बताया कि जांच में देखा जा रहा है कि कहीं अनिल कुमार से किसी की कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। हालांकि अनिल कुमार ने इससे इन्कार किया है।
-
सीसीटीवी फुटेज में दो लोग गोली चलाते दिख रहे हैं
रामपुर। गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में इंडियन ऑयल के अधिकारी की कार पर हुई फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बिना नंबर प्लेट की एक कार घर के सामने रुकती है, जिसमें दो लोग सवार हैं। फुटेज के अनुसार, ड्राइवर ने ब्लैक जैकेट और सफेद शर्ट पहनी हुई है। वह पहली गोली चलाता है, लेकिन दूसरी बार फायर नहीं होता। इसके बाद उसके बगल में बैठा दूसरा व्यक्ति पिस्तौल लेकर उसे ठीक करता दिखता है। इसके बाद ड्राइवर फिर गोली चलाता है और फिर उसका साथी गोली चलाता दिख रहा है। कुल मिलाकर वे चार बार फायरिंग करते दिखाई देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन



कोट-
पुलिस की दो टीमें जांच में लगाई गई हैं। बिना नंबर की अमेज कार सीसीटीवी में दिखाई दी है। इसमें दो लोग बैठे दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -विद्यासागर मिश्र, एसपी, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें