फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसवासी क्षेत्र में दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, एनसीआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें धारदार हथियार से भी हमला किया गया। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई लेकिन, सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची फायरिंग कर रहे लोग हथियारों के साथ फरार हो गए। जबकि मौके पर एक खोखा भी देखा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के दोघायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर देख उनके तीमारदारों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात पट्टीकलां स्थित एक रेस्टोरेंट पर कुछ लोग पहले से ही बैठे हुए थे। इसके बाद कुछ अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोगों में पहले से रंजिश चल रही है। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर छींटाकशी शुरू कर दी। जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। धीरे धीरे मामला इतना बड़ गया की दोनों ओर से धारदार हथियार चलने शुरू हो गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग भी की गई। जिसके खाली खोखे भी मौके पर दिखाई दिए। इस दौरान एक पक्ष से असगर अली और दूसरे पक्ष से सलीम अहमद घायल हो गए। इस दौरान किसी ने मामले की सूचना चौकी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पुलिस को देख हथियारबंद लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख उनके तीमारदारों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मिली मारपीट कर घायल करने की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। जिसमें एक पक्ष रिजवान पुत्र सलीम की ओर से असलम पुत्र अहमद, असगर व इकवाल पुत्र नवी बक्श, अबरार पुत्र शकुरा तथा दूसरे पक्ष असगर अली की ओर से रिजवान अली पुत्र सलीम, फहीम पुत्र उमर अली, मुजाहिद इस्लाम पुत्र अमीर हुसैन, भूरा पुत्र अहमद हसन की खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। मामला दोनों पक्षों में चुनाव में हार-जीत को लेकर मनमुटाव के बाद चकरोड को लेकर विवाद का बताया जा रहा है कि इसी को लेकर बुधवार रात को एक बार फिर दोनों पक्ष के लोग चकरोड के विवाद में आमने-सामने आ गए। झगड़े में एक पक्ष के लोग प्रधान और दूसरे पक्ष के लोग पूर्व प्रधान के समर्थक बताए गए हैं।
-------------------
पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं, मौके पर था खोखा
मसवासी। बुधवार देर रात घोसीपुरा पट्टीकलां में रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान हुई फायरिंग के मामले में जहां एक तरफ पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है वहीं घटनास्थल पर मिला खोखा फायरिंग की बात को बल प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन

--------------------
घायलों को भर्ती कराकर आ रहे दो युवकों से अवैध पिस्टल बरामद
सैदनगर। मारपीट में घायल लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर वापस लौट रहे दो लोगों को अजीमनगर पुलिस ने मुरसेना में चेकिंग के दौरान असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि घोसीपुरा पट्टीकला के दो लोगों को चेकिंग के दौरान रोका गया था। उन्होने बताया की गांव में झगड़ा हो गया था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर वापस आ रहे थे। पुलिस ने वाहन की तालाशी ली तो उसमें अवैध पिस्टल व एक अवैध तमंचा बरामद किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। आखिर यह हथियार कहां से आये हैं। अजीमनगर पुलिस की सतर्कता के चलते शायद बड़ी घटना होने से टल गई।
-------------------------
बयान-
-जिन दो पक्षों में झगड़ा हुआ है उनमें एक पक्ष पूर्व प्रधान और एक पक्ष मौजूदा प्रधान के समर्थक लोगों का है। चुनाव के बाद चकरोड को लेकर दोनों पक्षों के लोगों के बीच मतभेद है। इसी को लेकर बुधवार रात को दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। पुलिस ने फायरिंग की सूचना की दो बार जांच की है, एक बार बाद में दोबारा चौकी इंचार्ज को जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में एनसीआर दर्ज कर ली गई है, अगर विवेचना के दौरान भी फायरिंग की पुष्टि होती है तो धारा बढ़ा दी जाएंगी।
विज्ञापन

धर्म सिंह मार्छल, सीओ-स्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें