फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उधार के रुपये मांगने पर मजदूर के घर पर की फायरिंग, 12 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा से सटे ग्राम डिबडिबा की सुभाषनगर काॅलोनी में उधार के रुपये मांगने का विवाद इतना बढ़ गया कि 12 लोगों ने एक मजदूर के घर पर जमकर फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोतवाली के ग्राम डिबडिबा स्थित सुभाषनगर कॉलोनी निवासी श्रमिक जितेंद्र साहनी की पत्नी अनीता साहनी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे रोहित ने परती कॉलोनी निवासी आशु को दस हजार रुपये उधार दिए थे। 19 फरवरी को रोहित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आशु ने उसके साथ तमंचे की बट से मारपीट की और उसे घायल कर दिया।
आरोप है कि उसी रात आशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनीता के घर पर धावा बोल दिया। इसमें परती कॉलोनी के पंकज, प्रेम कुमार, सुभाष नगर की सानिया, रुद्रपुर के ग्राम बगवाड़ा निवासी प्रथम सिंह, रुद्रपुर के मोहल्ला रम्पुरा निवासी वंम्व समेत छह अन्य लोग शामिल थे। हमलावरों को देख परिवार ने घर के दरवाजे बंद कर दिए, जिससे नाराज बदमाशों ने घर के सामने खुलेआम हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने छह नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और फायरिंग करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि फायरिंग की इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसी मामले के एक आरोपी प्रेम कुमार साहनी निवासी परती कॉलोनी और उसके साथी विजयपाल निवासी कृष्णा नगर को रुद्रपुर पुलिस ने एक अन्य फायरिंग की घटना में तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और शेष सभी नामजद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें