फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विवाद के बाद निर्धारित स्थल पर पहुंचीं आतिशबाजी की दुकानें

Sat, 07 Nov 2026 11:29 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी में निर्धारित अनुमति स्थल से हटकर आतिशबाजी की दुकानें लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई की। सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग स्थित खाली मैदान में सजाई गई दुकानों को वहां से हटवाकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पीछे निर्धारित मैदान में पहुंचवा दिया गया। दुकानों के स्थान को लेकर उठी आपत्तियों के बाद विभाग ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन




प्रशासन की ओर से दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए नगर पंचायत कार्यालय परिसर के पीछे स्थित खाली मैदान चिह्नित किया गया था। अग्निशमन विभाग ने भी इसी स्थान पर दुकानें लगाने की संस्तुति दी थी, लेकिन कुछ दुकानदारों ने निर्धारित स्थल के बजाय सर्वहितकारी इंटर कॉलेज के सामने मैदान में दुकानें सजानी शुरू कर दी थीं। मुख्य मार्ग पर दुकानें लगाए जाने को लेकर सवाल उठने लगे थे। इसको लेकर विवाद की स्थिति बन गई थी। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल ने भी आपत्ति जताई थी।



उन्होंने कहा था कि प्रशासन की ओर से अनुमति देने में कई दिनों तक देरी की गई। जिस स्थान पर पहले अनुमति देने से इन्कार किया जा रहा था, उसी स्थान पर दुकानें लगाई जा रही थीं। उन्होंने निर्धारित स्थल से हटकर दुकानें लगाए जाने पर सवाल उठाए थे। वहीं, अग्निशमन विभाग के एसएचओ सन्नी गौतम ने बताया कि नगर पंचायत परिसर के पीछे स्थित खाली मैदान में दुकानें लगाने की संस्तुति दी गई थी। कुछ लोगों ने दूसरे स्थान पर दुकानें लगा ली थीं। उन्हें वहां से हटवाकर निर्धारित स्थल पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें