अमर उजाला की खबरों पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर अवैध खनन रोकने को जागे तो माफिया ने उनके खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को कोसी के घाट पर हो रहे अवैध खनन को पकड़ने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने खनन के धंधेबाजों को घेर लिया। जिसपर खनन के धंधेबाज अवैध असलहों से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खनन कर रही एक पोकलैंड मशीन व रेत से भरा डंपर सहित चार मोटर साइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान प्रधान पति, पूर्व प्रधान सहित नौ लोगों को नामजद कर 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी कोसी नदी के घाटों पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव घोसीपुरा पट्टी कला, मुकंदपुर, बेलबाड़ा, जमना जमनी कोसी घाटों पर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई सख्ती के बाद अब खनन के धंधेबाजों ने तहसील टांडा क्षेत्र के दढिय़ाल स्थित कोसी नदी घाटों पर अपने धंधे को अंजाम देना शुरू कर दिया है।
बुधवार रात एसडीएम टांडा ज्ञानेंद्र कुमार को सूचना मिली कि मुरादाबाद नैनीताल हाईवे मार्ग स्थित पुल से कुछ दूरी पर खनन के धंधेबाज पोकलैंड मशीन से खनन कर डंपरों में भर कर निकटवर्ती स्वार क्षेत्र स्थित हुसैन स्टोन क्रेशर पर डंप किया जा रहा है। जिसपर एसडीएम ने खनन अधिकारी शलेंद्र कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, एसओ टांडा देवेंद्र सिंह धामा, चौकी इंचार्ज मुमताज खां सहित भारी पुलिस बल को साथ ले कोसी नदी घाट पर छापामार कार्रवाई की। खनन के धंधेबाजों की घेराबंदी कर ली। अपने को घिरा देख खनन धंधेबाजों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया। खनन के धंधेबाज पोकलैंड मशीन रेत से भरे डंपर, चार मोटर साइकिलें छोड़कर अवैध असलहों से फायरिंग करते हुए फरार हो गये। पुलिस प्रशासन ने पोकलैंड मशीन, डंपर व मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में कर लिया।
एसओ टांडा देवेंद्र सिंह धामा ने वार्ड आठ के जिला पंचायत सदस्य हाजी जुल्फेकार हुसैन, पूर्व प्रधान हाजी गुलाम हुसैन उर्फ नन्ने पहलवान, वर्तमान प्रधान पति इफ्तेखार हुसैन, सालिम हुसैन, इकरार हुसैन, जीशान, जाफर, आसक अली, गुड्डू सहित 12 अज्ञात के खिलाफ अवैध रूप से खनन करना, जान से मारने की नियत से अवैध असलहों से फायरिंग करने के आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की ह