फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी सुखाने की फैक्ट्री में लगी आग 

Tue, 22 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
अगर दमकल कर्मियों ने तेजी नहीं दिखाई होती तो साथ लगती मीट मार्केट भी इस आग में स्वाह हो जाती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित लकड़ी सुखाने की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आठ घंटे की मशक्तत के बाद आग को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र कोठी जब्बार खां निवासी कासिफ का सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशका का मझरा में लकड़ी सुखाने का  कारखाना है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह को कुछ मजदूर उस फैक्ट्री में लकड़ी सुखाने के बाद वहां से चले गए  थे। बाद में इसमें आग लग गई और लपटें उठने लगीं।

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान हर तरफ धुआं फैला हुआ था। इससे आग को बुझाने में फायर कर्मचारियों को काफी परेशानी आ रही थी। उसके बाद  फायर कर्मचरारियों ने मेनगेट की दीवार को तोड़कर अंदर घुसे। फायर कर्मचारी लगातार आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग की लपटें लगतार तेज होती चली आ रही थी। करीब चार फायर की गाड़ियां आने के बाद आठ बजे पूरी तरह से आग पर काबू  पाया सका।
विज्ञापन


सीएफओ रेहान अली का कहना है कि लकड़ी सुखाने के के लिए उसका तापमान जितना होना चाहिए, उससे ज्यादा तापमान होने के कारण आग लग गई थी। आग से दो सौ क्विंटल लकड़ी जलकर राख हो गई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें