फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मकान में लगी आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चादर वाला बाग का मामला, कोई हताहत नहीं, बाइक, साइकिल और अन्य सामान जला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के चादर वाला बाग में रविवार की रात बंद मकान में आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान जल गया। दमकल की टीम ने आग को बुझाया। आग लगने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चादरवाला बाग निवासी भूरी दिवाकर का मकान है। इनका दूसरा मकान दूसरे स्थान पर है। चादरवाला बाग में भूरी दिवाकर का मकान रविवार को बंद था, जबकि उनका परिवार दूसरे मकान में था। भूरी का बेटा मदन दिवाकर कपड़ों का काम करता है। बताते हैं कि रात के वक्त मकान से धुआं उठने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान के भीतर खड़ी बाइक, साइकिल और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना मकान मालिक भूरी दिवाकर और उनके बेटे मदन दिवाकर को दी। सूचना मिलते ही लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। दमकल की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम आग के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। मदन दिवाकर के अनुसार आग की वजह से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें