फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चोरी के मामले में सवा महीने बाद दर्ज हुई प्राथमिकी

Fri, 16 Oct 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मिलकखानम थाना क्षेत्र के जिठनिया जागीर गांव में चार अगस्त की रात हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सवा महीने बाद प्राथमिकी दर्ज की है। चोरों ने मकान की पिछली दीवार में नकब लगाकर सोने-चांदी के जेवर, 28 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज चुराए थे।
विज्ञापन

गांव निवासी सिराज के पिता शकील अहमद के घर में यह चोरी हुई थी। सिराज ने चार अगस्त को थाने में तहरीर दी थी लेकिन तब प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। पांच अक्तूबर को अपर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उस्मान और उसके साथियों पर चोरी का आरोप लगा। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें