मिलक (रामपुर)। कोतवाली में न्यायालय के आदेश से पांच लोगों के खिलाफ महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना मिलक खानम क्षेत्र के कर्छिया गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह 27 अक्तूबर को दवा लेने मिलक आई थी। रामपुर वापस जाते समय वह तीन बत्ती चैराहे पर खड़ी थी तथा रामपुर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान सफेद रंग की कार आकर रुकी जिसमें गौरव बैठा था। जिसे वह जानती थी। कार में अर्जुन और राकेश भी सवार थे। कार क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव पर स्थित हाइवे के पास पहुंची तो दो अन्य व्यक्ति शिवम एवं मुनीश भी कार में बैठ गए।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी कार को हाईवे किनारे स्थित बाग में ले गए तथा विरोध करने के बावजूद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अर्जुन, मुनीश, शिवम निवासी ग्राम नवादा शेखनंदा, तिरंगा होटल की गली सेटेलाइट जिला बरेली, राकेश निवासी मोहल्ला लाल फाटक थाना कैंट, जिला बरेली तथा गौरव निवासी ग्राम आगापुर थाना सिविल लाइन जिला रामपुर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद