फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी समेत 11 पर एफआईआर

Wed, 05 Oct 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दुकान के अंदर घुसकर तोड़-फोड़ व लूटपाट करने के मामले में कोर्ट के आदेश को भी सिविल लाइन थाना पुलिस एक माह तक फाइलों में दबाए रही। जब कोर्ट ने दोबारा सख्ती की और इंस्पेक्टर को तलब किया तो सीओ सिटी आलेहसन खां व तत्कालीन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर सहित 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नादर बाग की मढै़या निवासी अनवार की शौकत अली रोड पर फोटोग्राफी की दुकान थी। आरोप है कि 14 फरवरी को  उसकी दुकान बंद थी। इस दौरान सीओ आले हसन, इंस्पेक्टर सिविल लाइन फहीम खां और तीन-चार पुलिस कर्मियों के साथ उसकी दुुुकान में घुस गए थे। जबरन सामान फेंक दिया था।
विज्ञापन


कटर से दुकान को काटा गया और सामान को लूटकर अपना ताला डाल दिया गया था। अनवार के पास 1994 से यह दुकान किराए पर थी। खाली   कराने को लेकर दुकान मालिक से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था जिस पर स्थगनादेश था। पुलिस ने अनवार अली के खिलाफ उल्टे धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। फोटोग्राफर ने हाईकोर्ट जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने स्थानीय कोर्ट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


30 अगस्त को स्थानीय कोर्ट ने सीओ सिटी, इंस्पेक्टर सिविल लाइन और पांच पुलिस कर्मियों व दुकान मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेशों को करीब एक माह तक दबाए रही। दो अक्तूबर को अनवार ने फिर कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट ने तीन अक्तूबर को सिविल लाइन्स इंस्पेक्टर को तलब किया। इस बीच पुलिस को पता लग गया कि इस मामले में अनवार कोर्ट में पहुंच गया है। इसके बाद तीन अक्तूबर को सुनवाई होने से पहले ही सिविल लाइन पुलिस ने सीओ सिटी आले हसन, तत्कालीन सिविल लाइन्स इंस्पेक्टर फहीम खां समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें