फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडडीएस के अफसर और ठेकेदार पर एफआईआर 

Sun, 24 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
राधा रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती में इंटरलाकिंग सड़क का निरीक्षण करते नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राधा रोड पर टूटी इंटरलाकिंग सड़क को देख नगर विकास मंत्री आजम खां का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएंडडीएस अफसर और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चेतावनी दी कि गड़बड़ी करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। 

नगर विकास मंत्री शनिवार को केमरी में सहारा डिग्री कालेज के उद्घाटन करने के लिए राधा रोड होते हुए जा रहे थे। इस बीच उनकी नजर राधा रोड स्थित मलिन बस्ती में डलवाई गई इंटरलाकिंग सड़क पर पड़ गई जो कुछ ही दिन में उखड़ गई। उखड़ी सड़क देख उन्होंने अपनी कार रुकवाई और सड़क का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें राधा रोड से भजन सिंह के मकान तक वार्ड 17 की गली नंबर-19 में  इंटरलाकिंग टाइल्स रोड टूटी मिली। यह देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने साथ में चल रहे नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां को टूटी सड़क दिखाई। नाराजगी जताते हुए बोले यहां तो सरकारी संपत्ति को बरर्बाद किया जा रहा है। आजम खां ने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के संबधित अधिकारी और  ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराने के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें