फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 48 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली, दर्ज कराई गई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 48 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। पकड़े गए सभी मामलों में विद्युत चोरी अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली विभाग का शहर में अभियान जारी है। बुधवार को बिजली विभाग और विजीलेंस की की छह संयुक्त टीमों का गठन किया गया। इसके बाद सुबह चार बजे चेकिंग शुरु हुई। सिविल लाइंस, अजीतपुर, पहाड़ी गेट, डूंगरपुर व किला बिजलीघर क्षेत्रों में करीब 200 कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें से 48 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी स्थानों पर डायरेक्टर अवैध रूप से केबिल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली विभाग द्वारा की गई चेकिंग का कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया। लेकिन, टीमों में पुलिस और विजिलेंस को देखकर लोग विरोध करने का साहस न जुटा पाए। चेकिंग के दौरान 10 हजार से ऊपर के करीब 140 बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि बुधवार को पकड़ी गई सभी बिजली चोरी डायरेक्ट पोल से अवैध रूप से केबल डालकर की जा रही थीं। सभी के खिलाफ संबंधित बिजलीघर के जेई की ओर से विद्युत चोरी अधिनियम की धाराओं में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें