फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टाइल्स के गोदाम में हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Tue, 26 May 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज क्षेत्र में टाइल्स गोदाम में हुई हजारों रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी मोहम्मद आलिम का स्वार-बाजपुर रोड पर तमन्ना ट्रेडर्स टाइल्स आदि का गोदाम व शोरूम है। 21 मई की रात को वह शोरूम बंद करके अपने घर चला गया था। चोरों ने टिन शेड को काटकर 5500 रुपये नकद, बैटरी और पानी की मोटर चोरी कर ली थी। आलिम की ओर से गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गंज कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन



बाइक चोरी की रिपोर्ट
रामपुर। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के बसंत बिहार निवासी लोकेश कुमार की ओर से सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि वह शनिवार को किसी काम से रामपुर आया था। लोहिया पार्क के सामने रफत काॅलोनी में वह बाइक खड़ी करके काम से चला गया। करीब दो घंटे बाद जब वह वापस आया तो बाइक नहीं थी। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें