फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर युवती केे साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का युवती के घर आना-जाना था। इस कारण दोनों की दोस्ती हो गई थी और दोनों शादी के लिए तैयार हो गए थे। आरोप है कि एक दिन युवक ने युवती के साथ रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में दुष्कर्म किया।
इसके बाद युवक ने शादी करने से मना कर दिया, जिससे युवती के होश उड़ गए। बाद में घर पहुंची युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर सिविल लाइंस थाने आ गए और तहरीर दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामलेे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें