फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कीमत और तौल में गड़बड़ी पर 6.42 लाख का जुर्माना

Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्राहकों को सामान की कीमत और तौल में चूना लगाने वालों पर वाट माप विभाग ने कार्रवाई की है। अप्रैल से सितंबर 2026 तक चलाए गए अभियान में विभाग ने जिलेभर में 1104 स्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान 113 स्थानों पर गड़बड़ी पकड़ी गई। कार्रवाई के बाद संबंधित कारोबारियों पर कुल 6,42,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पैकेज्ड कमोडिटी नियमों के तहत पानी की बोतल, कोल्डड्रिंक और सिगरेट निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचने के मामले सामने आए। ऐसे 10 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं घटतौली के मामलों में धर्मकांटा, फल विक्रेता, किराना स्टोर, आटा तथा खाद-बीज विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई। इन मामलों में 5,92,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
छह माह के अभियान में विभाग ने अलग-अलग कारोबार और प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले तौल उपकरणों के साथ सामान की बिक्री व्यवस्था की भी जांच की। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार बाजार में ग्राहकों से निर्धारित कीमत से अधिक वसूली और कम तौल की शिकायतों को लेकर आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

00000
अप्रैल से सितंबर तक जिले में अभियान चलाया गया। इसमें अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई की गई। पैकेज सामान निर्धारित मूल्य से अधिक बेचने और घटतौली मिलने पर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। बाजार में आगे भी अभियान जारी रहेगा। -मनोज कुमार, बाटमाप अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें