फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से फाइनेंस कर्मी की मौत

Sun, 27 Sep 2026 01:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा बरेली गेट के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी बृजेश कुमार रामपुर में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को वह रोजाना की तरह कंपनी में काम करने आए थे। रात में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही वह बरेली गेट के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बृजेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद फाइनेंस कर्मी के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें