फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में नहीं हो सकी अंतिम बहस, अब 28 जुलाई को होगी सुनवाई

Wed, 26 Jul 2023 07:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
कोर्ट में जाते सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अंतिम बहस होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष की ओर से और समय मांगा गया। जिसके लिए कोर्ट ने दो दिन का समय दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में पुलिस तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और तीनों ही जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है।

विज्ञापन

बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी। जिसके सपा नेता आजम खां, उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोर्ट पहुंच गए। मुकदमे के वादी व भाजपा के नगर विधायक आकाश सक्सेना भी कोर्ट आ गए। कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच अंतिम बहस होनी थी, लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर समय की मांग की। जिसके बाद कोर्ट दो दिन का समय दे दिया। वादी के अधिवक्ता संदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि अब कोर्ट अब इस मामले में 28 जुलाई को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें