फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रामपुर के कांधार में फटा बादल, प्राथमिक स्कूल और युवक मंडल भवन समेत चार मकान बहे

Wed, 26 Jul 2023 06:56 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कांधार गांव में मंगलवार रात करीब 12:08 मिनट पर अचानक बादल फटने से आई बाढ़ में प्राथमिक स्कूल, दो खेल मैदान, युवक मंडल भवन समेत चार मकान बह गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
सरपारा पंचायत के कंधार गांव में फटा बादल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की सरपारा पंचायत के कांधार गांव में मंगलवार रात करीब 12:08 मिनट पर अचानक बादल फटने से आई बाढ़ में प्राथमिक स्कूल, दो खेल मैदान, युवक मंडल भवन समेत चार मकान बह गए, जबकि 10 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। कई मकानों में पानी घुस गया है। छह गायें और 15 भेड़-बकरियां बह गईं। क्षेत्र की मुख्य सड़क भी जगह-जगह बाधित हो गई है। लोगों ने भागकर जान बचाई।

विज्ञापन



उधर, ब्रॉनी और ज्यूरी में भूस्खलन से शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे ठप हो गया है। सिरमौर के ददाहू क्षेत्र के साथ लगते खादरी गांव में मंगलवार रात मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूटी। इस गांव में जहां दो घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं करीब एक दर्जन घरों को खाली कराना पड़ा।

शिमला और सोलन में भी मंगलवार रात भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 1 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन



 

Trending Videos

कुल्लू की गड़सा घाटी में फटा बादल

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सोमवार रात से जारी भारी बारिश ने तबाही मचाई है। कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में मंगलवार तड़के 4:00 बजे बादल फटने से पंचा नाले और हुरला नाले में बाढ़ आ गई। इससे तीन मकान बह गए, जबकि दो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
 

कुल्लू में 17 मकानों को क्षति

17 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। तीन पैदल और एक वाहन योग्य पुल भी बह गए हैं। एक गाड़ी भी गड़सा खड्ड में बह गई। कुछ मवेशी लापता हैं। भुंतर-गड़सा मनियार मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।

नौ जिलों में बाढ़ का अलर्ट

चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी व किन्नौर जिले में अगले 24 घंटों के लिए बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

शिमला के छह उपमंडलों में स्कूल 28 जुलाई तक बंद

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रामपुर बुशहर, जुब्बल, कोटखाई, रोहडू, चौपाल और ठियोग उपमंडल के तहत आने वाले सभी सरकारी व निजी स्कूल 28 जुलाई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। वहीं, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध स्कूल विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर फैसला ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें