फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने ग्रामीण भिड़े

Thu, 03 Jan 2019 12:55 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
स्वार के गांव दुंदावाला में राशन विक्रेता की जांच के दौरान ग्राम प्रधान का घेराव कर नोकझोंक करते ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन
दुंदावाला के ग्रामीणों की शिकायत पर राशन विक्रेता के खिलाफ जांच को पहुंची टीम ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में जमकर नोकझोंक शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरूहो गया।जिसे देख जांच को पहुंची टीम मौके से खिसक ली।बाद में आक्रोशित जांच से बौखलाए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का घेराव कर अभद्र व्यवहार शुरु कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराकर प्रधान को अपनी सुरक्षा में मौके से निकला। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी है।       

कुछ माह पूर्व तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुंदावाला के ग्रामीणों  ने एसडीएम कार्यालय पर राशन विक्रेता के खिलाफ राशन की दुकान ठेके पर चलवाने एवं राशन का वितरण यूनिट के हिसाब से न करने का आरोप लगाते हुए  प्रदर्शन और नारेबाजी कर एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने राशन विक्रेता के खिलाफ जांच को तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की थी।बुधवार को पूर्ति निरीक्षक राकेश श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक टीम व पैसा बल को साथ लेकर गांव मझरा एवज स्थित प्राथमिक विद्यालय  पहुंचे ।सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई ।जांच टीम ने ग्रामीणों के एक एक कर  बयान दर्ज करना शुरू किए ।

इस दौरान राशन विक्रेता करन सिंह पक्ष और प्रधान मोहम्मद आरिफ पक्ष के बीच राशन वितरण होने न होने को लेकर कहासुनी होने लगी ।बात इतनी बढ़ गई दोनों पक्ष आक्रोशित होकर गाली गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए ।मामला बढ़ता देख जांच को पहुंची टीम मौके से खिसक ली ।राशन विक्रेता की जांच कराए जाने से बौखलाए ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ का का घेराव कर लिया और जमकर खरी खोटी सुना अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर अपनी सुरक्षा में ग्रामप्रधान को मौके से निकाला।ग्राम प्रधान पक्ष के फरजंद अली ने राशन विक्रेता सहित उनके समर्थकों पर मारपीट ,ग्राम प्रधान का घेराव कर अभद्र व्यवहार करने की तहरीर पुलिस को दी।वही राशन विक्रेता  करन सिंह ने ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।कोतवाल इंद्रेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर    से मारपीट की तहरीर आई है ।   जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर   कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें