फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला कर्मचारी ने स्कूल संचालक पर लगाया दुष्कर्म और शोषण का आरोप

Sat, 14 Nov 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। निजी स्कूल में काम करने वाली एक महिला ने स्कूल संचालक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर एडीजी के आदेश के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रामपुर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में उसे मिलक क्षेत्र के खाता नगरिया स्थित एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट और कोऑर्डिनेटर की नौकरी मिली थी। आरोप है कि स्कूल संचालक मंजीत सिंह उर्फ राजा शुरुआत से ही उस पर गलत नजर रखता था और काम के दौरान कमरे में आकर उसके साथ अभद्रता करता था।
महिला का आरोप है कि 13 फरवरी 2025 को अतिरिक्त काम के बहाने उसे स्कूल में रोक लिया गया। स्टाफ के जाने के बाद संचालक ने उसके साथ जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद 12 मार्च 2025 को नशे की हालत में चाकू के बल पर उसे गेस्ट रूम में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाया। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार शोषण किया गया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसे अपमानित किया जाता था।
पीड़िता के मुताबिक, 25 जुलाई को वह शिकायत करने स्कूल संचालक के घर पहुंची तो उसकी पत्नी तजिंदर कौर उर्फ सोनिया और बेटे जितेंद्र उर्फ सिमर ने उसके साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से निकाल दिया।
महिला ने पहले एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर बरेली जोन के एडीजी से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने स्कूल संचालक मंजीत सिंह उर्फ राजा, उसकी पत्नी तजिंदर कौर उर्फ सोनिया और बेटे जितेंद्र उर्फ सिमर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें