फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसान को गोली मारने में पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर ग्राम गुलड़िया टयूला में खेत में मेड़ बनाने के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद के दौरान गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल व दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के जिला नैनीताल के थाना मुखानी के आरटीओ पांडे निवाड़ी निवासी प्रेम सिंह (58) का शनिवार की दोपहर ग्राम गुलड़िया टयूला स्थित खेत पर मौजूद भाई कुलदीप सिंह व भतीजा गुरशान सिंह से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान भतीजे गुरशान ने उनके ऊपर पिस्टल से दो गालियां चलाईं थीं। गोली लगने से प्रेम सिंह घायल हो गए थे। इस दौरान प्रेम सिंह का पुत्र जनरैल सिंह व दूसरे भाई गुरविंद्र सिंह भी खेत पर मौजूद थे। घटना के बाद आरोपी दोनों पिता पुत्र फरार हो गए थे।
घायल प्रेम सिंह को तुरंत ही उनका पुत्र जनरैल सिंह व भाई गुरविंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था लेकिन परिवार के लोग उन्हें रुद्रपुर के एक अस्पताल ले गए, जहां उनका आज भी उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के पुत्र की ओर से दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रविवार की दोपहर नामजद आरोपी पिता पुत्र को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गुरशान सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल व दो कारतूस घटनास्थल के पास झांड़ियों से बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें