फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से शेयर प्रमाण पत्र पाने को लखनऊ रवाना हुए गन्ना किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दढ़ियाल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखनऊ में प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों और सहकारी गन्ना समितियों के अंश धारकों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके लिए स्वार गन्ना समिति द्वारा क्षेत्र के तीन प्रगतिशील गन्ना किसानों को चिन्हित कर रविवार को त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नरायनपुर से लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन

स्वार समिति सचिव वेदप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि समितियों के अंशधारक किसानों को अंश प्रमाणपत्र वितरित किये जाने का निर्णय प्रदेश के इतिहास में पहली बार लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को 40 जिलों की समितियों से पहुंचे चिन्हित किसानों को अपने हाथों से अंश प्रमाणपत्र वितरित कर योजना का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वार गन्ना समिति से फत्तावाला दढ़ियाल निवासी दिनेश चौहान, नरायनपुर निवासी मुनेश कुमार और मसवासी के प्रीतम सिंह मौर्य को चिन्हित किया गया है। तीनों किसानों को रविवार को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु जारी परिचय पत्र दिए गए जिसके बाद चीनी मिल के गन्ना विभाग के अधिकारियों ने किसानों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें