फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बैगुल नदी पर कच्चा बांध बनाने को किसानों ने शुरू की कारसेवा

Sat, 17 Jan 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच मिट्टी डालकर चल रहा निर्माण कार्य, दो सप्ताह में बांध तैयार होने का दावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (रामपुर)। किसानों ने बैगुल नदी पर कच्चा बांध बनाने के लिए कारसेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार को घने कोहरे के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी डालकर बांध निर्माण का कार्य किया गया। हर साल की तरह इस बार भी किसान आपसी सहयोग से नदी की धार रोककर कच्चा बांध तैयार कर रहे हैं, जिससे फसलों की सिंचाई सुनिश्चित की जा सके।
किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने बताया कि खजुरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर बरेली जिले के खमरिया गांव में बैगुल नदी पर हर वर्ष कच्चा बांध बनाया जाता है। इस कार्य में रामपुर और बरेली जिले के किसान कारसेवा के माध्यम से योगदान देते हैं। कच्चा बांध बनने के बाद नदी का पानी जलाशय में एकत्र हो जाता है, जिससे सिंचाई की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बांध के माध्यम से रामपुर तहसील क्षेत्र के 17 गांवों और बरेली जिले के 148 गांवों के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। मकर संक्रांति के अवसर पर क्षेत्रवासियों के सहयोग से नदी की धार रोकने का कार्य शुरू किया गया है। शुक्रवार को सुबह से ही किसान घने कोहरे के बीच लगातार मिट्टी डालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जयदीप सिंह बरार ने कहा कि लगभग दो सप्ताह में कच्चा बांध पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा, जिसके बाद जलाशय में पानी भरना शुरू हो जाएगा। कारसेवा में बलवीर सिंह गंगवार, कृष्णपाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, शंकर सिंह, रमेश सिंह, मेवाराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें