फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप, किसानों का प्रदर्शन

Sat, 04 Apr 2026 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में तहसील सदर में निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा कि आम आदमी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक दबाव झेल रहा है, लेकिन निजी स्कूल संचालक मनमानी कर अभिभावकों का शोषण कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जनपद के कई निजी स्कूल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के बजाय अपने तय प्रकाशकों की किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को विवश कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ष री-एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा बिजली विभाग द्वारा जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी विरोध जताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में मोहम्मद फरमान, शमीम जहां, अरीबा खान, मोहम्मद आजम, सुनील कुमार सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें