फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की रोपाई में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों के चेहरे खिल गए। जिलेभर में कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं, बारिश के साथ ही किसानों ने धान रोपाई तेज कर दी है। इसके अलावा कुछ ग्रामीण इलाकों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें हुईं, लेकिन कुल मिलाकर यह बारिश किसानों के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले काले बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। सुबह करीब एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद मे बारिश कुछ देर के लिए तेज हो गई। हालांकि, इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, बारिश किसानों के लिए फायदेमंद सिद्ध हो रही है। शहर से सटे इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में धान की रोपाई तेज हो गई है। शाहबाद, स्वार, बिलासपुर, मसवासी, टांडा, मिलक समेत शहर के तमाम इलाकों में हल्की व तेज बारिश देखने को मिली। इससे किसानों के चेहरे खिले नजर आए। जिले में पूरे दिन में 5.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही किसानों की मानें तो बारिश से कुछ नुकसान नहीं है, लेकिन गन्ना, धान, सब्जियों समेत सभी खेती के लिए बारिश लाभकारी है।
किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
स्वार। काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शनिवार की रात्रि से शुरू हुई बारिश से राहत मिली। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। उन्होंने अपने खेतों में पहुंचकर कधेर शुरू किया और धान की रोपाई भी शुरू कर दी। बारिश से गन्ने की फसल को भी काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई। रविवार की दोपहर तक लगातार हो रही बूंदाबांदी एवं रुक-रुककर तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अपने खेतों में कधेर करना शुरू कर दिया। जिन खेतों में कधेर लगा हुआ था, उसमें धान की रोपाई शुरू कर दी गई। गन्ने की फसल को भी बारिश से काफी लाभ हुआ है। वहीं, बारिश के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को दिक्कतें हुईं।
बारिश से गन्ना और धान की फसल को मिला फायदा
दढ़ियाल। शनिवार को आधी रात से ही आसमान में बादल गरजने लगे थे। सुबह से हल्की बूंदाबांदी के बाद 11 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि, तेज बारिश का सिलसिला ज्यादा देर नहीं चल सका और कुछ समय बाद बारिश फिर बूंदाबांदी में तब्दील हो गई। लेकिन, इससे किसानों को काफी राहत मिल गई। बारिश से जहां सूखने की कगार पर खड़ी गन्ना की फसल को संजीवनी मिल गई, वहीं धान की रोपाई में तेजी आ गई। किसान नरेश सिंह, अख्तर अली, नईम सैफी, अशोक आदि का कहना है कि बारिश से कुछ दिनों के लिए सिंचाई से राहत मिल गई है।
धान की फसल को होगा फायदा
मिलकखानम। पिछले कई दिन से लगातार गर्मी के बाद रविवार सुबह अचानक मौसम खुशनुमा हो गया। क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे किसानों को कुछ राहत मिली। किसानों को आस जगी है कि बरसात में तेजी आने के बाद उनकी धान और गन्ने की फसल को काफी लाभ होगा। वहीं, बारिश की वजह से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। नवाब नगर, सैदनगर, मुंडिया, पदमपुर, पर्सीपुरा, मिलक खानम, डिलारी, शादी नगर हजीरा, सलारपुर सहित दर्जनों गांव में बिजली सुचारु नहीं हो सकी। इससे लोगों को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें