फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सहकारी समिति पर खाद न मिलने से भड़के किसान, हंगामा

Sat, 24 Oct 2026 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। धनौरी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर शनिवार को एनपीके खाद न मिलने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि समिति पर बाहरी किसानों को खाद वितरित की जा रही है, जबकि धनौरी गांव के किसान इंतजार करते रह जाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद खाद वितरण सुचारु हो सका।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि समिति पर खाद का स्टॉक आते ही खत्म हो जाता है। इससे स्थानीय किसानों को जरूरत के समय एनपीके खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में स्थानीय किसानों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। उन्हें घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। एडीओ सहकारिता अजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को ही खाद वितरित की जा रही थी। इसके चलते समिति पर भीड़ बढ़ गई। खाद का स्टॉक खत्म होने से कुछ किसान खाद पाने से वंचित रह गए, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनी।
खाद न मिलने पर हंगामा करने वालों में मंगल सेन, रूप किशोर, तेज सिंह, छत्रपाल, नरेश, धर्मेंद्र, अमर सिंह, दीपक, उग्रसेन, चंद्रसेन, मोहन और टीकाराम समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। किसानों ने समिति पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने और वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें