बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में तहसील में प्रदर्शन किया। किसानों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की।
किसानों ने रुद्र बिलास चीनी मिल का नवीनीकरण कराने, डिबडिबा बाईपास के किसानों काे मुआवजा देने व सामान्य योजना के तहत नलकूपों को कनेक्शन देने, गरीबों को आवास और पेंशन दिलाने, बिजली में छूट आदि की मांग की।
नायब तहसीलदार सचिन कुमार ने किसानों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनीं। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद आसिम रजा, मुबारक हसन, रेखा देवी, सरदार अली, रईस अहमद, आरिफ अली, इमरान खान, नजाकत अली हसीब वारसी आदि शामिल रहे।