फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को किया तलब

Tue, 14 May 2024 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू टिकैत की ओर से उठाए गए किसान की समस्याओं काे संज्ञान में लेते हुए एडीएम ने कई विभागों के अधिकारियों को तलब किया। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत गांवों में कराए जा रहे कार्यों की रिपोर्टिंग को लेकर किसान जल निगम के इंजीनियर से मिले। जहां एडीएम ने समस्या के समाधान के लिए दो महीने की मोहलत दी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने बताया कि अपर जिलाधिकारी ने कई विभागों के अधिकारियों को तलब कर किसानों की समस्याएं सुनीं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में कराए जा रहे कार्यों की रिपोर्टिंग को लेकर किसान जल निगम के इंजीनियर से मिले। एडीएम प्रशासन हेम सिंह ने समस्याओं के निराकरण के लिए कई विभागों के अधिकारियों को कलेक्ट्रेट में तलब किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटबाल, जुबैद आलम, मो. तालिब, चौधरी अजीत सिंह, जागीर सिंह, जजवीर सिंह, सलामत जान, लखविंदर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें