फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों ने की जली फसल का मुआवजा देने की मांग

Sun, 12 May 2024 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल के नेतृत्व में नगर में नैनीताल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। किसानों ने पंचायत कर किसानों के खेत में जली गेहूं की फसल का मुआवजा देने, जर्जर विद्युत लाइन, नहरों की सफाई आदि मामलों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एसडीएम को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सचिन कुमार को दिया। ज्ञापन में किसानों ने किसानों के खेतों में जली गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही बिजली व्यवस्था में जर्जर बिजली की लाइनें व खंभे बदलवाने, नहरों की सफाई कराने, गांव के तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने, पोल्ट्री फार्म की गंदगी की वजह से बढ़ रहे मक्खियों का प्रकोप खत्म कराने, तहसील क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने, दुर्जनपुर गांव में सड़क का रैंप ठीक कराने आदि मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, प्यारा सिंह, गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह, लखबीर सिंह, बलजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, मंत्री मलवई, हरदीप सिंह, निरपजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें