फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर गरजे किसान

Sat, 24 Oct 2026 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा और किसानों व मजदूरों की कर्जमाफी समेत पांच मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सामने स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में किसानों ने ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का पूरा मुआवजा देने और किसानों व मजदूरों के सभी तरह के कर्ज माफ करने की मांग उठाई। इसके अलावा आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और कर्ज के कारण किसान की आत्महत्या होने पर संबंधित जिले के प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने के लिए कानून बनाने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ‘किसानों की मजबूरी है, कर्ज माफ जरूरी है’ और ‘जो किसान की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा’ जैसे नारे लगाए। कहा कि आंदोलन को लेकर 31 अक्तूबर को दिल्ली में रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सलीम वारसी, शुऐब इजहार, ,रईस अहमद, मक्खन सिंह, आकिल खान ,जीत सिंह, साबिर अली, हरताल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें