शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के चतरपुर गांव के जंगल में एक माह से बिजली का तार टूटा पड़ा था। कई बार इस मामले की शिकायत बिजली कर्मचारियों की दी जा चुकी थी। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार शाम इस तार की चपेट में आकर चालीस साल के किसान की मौत हो गई।
घटना से गुस्साएं परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर शाहबाद ढकिया मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगाए रखा।
शाहबाद थाना क्षेत्र के चतरपुर गांव निवासी रामगुलाम के निजी नलकूप के लिए 440 वोल्टेज की विद्युत लाइन जा रही है। इस लाइन का तार करीब एक माह से रामवीर के खेत में टूटा पड़ा है।
गांव के लोगों ने इस टूटे तार को सही कराने के लिए कई बार इस मामले की शिकायत बिजली कर्मचारियों को अवगत कराया गया था। लेकिन उसके बाद बिजली कर्मचारियों ने उस तार को ठीक नहीं करवाया था।शुक्रवार की शाम अकबर जंगल में शौच को गया था। इस दौरान वह बिजली के तार के चपेट में आकर किसान बुरी तरह से झुलस गया था।