फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। थाना क्षेत्र के खरसौल गांव में शनिवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनका भाई घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मधुपुरी गांव के डेरा निवासी चौधरी गुरवेंद्र सिंह उर्फ कुकू (45) और उनका भाई गुरदीप सिंह (50) खेती के साथ ही पशु पालन भी करते हैं। शनिवार की सुबह नौ बजे दोनों भाई बाइक से सागरपुर गांव में डेयरी पर दूध देकर किसी काम से खरसौल गांव गए थे।
इस दौरान बाइक गुरवेंद्र सिंह चला रहे थे। खरसौल गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे तो उनकी बाइक पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। गुरवेंद्र सिंह के सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे उनके भाई गुरदीप सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक की नंबर प्लेट की जांच पड़ताल की तो ट्रक पर एक नंबर प्लेट यूपी 37 बीटी 4727 और दूसरी उसके ऊपर चिपकी नंबर प्लेट का नंबर एचआर 58 एफ 4060 मिला। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, नंबर प्लेट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि एक ही वाहन में दो नंबर प्लेटें चिपकाने के मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें