फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत आज, हजारों की संख्या में रामपुर से शिरकत करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान महापंचायत आज, हजारों की संख्या में रामपुर से शिरकत करेंगे किसान
विज्ञापन

राकेश टिकैत सहित अन्य कई किसान नेता पहुंचेंगे रुद्रपुर
आंदोलन में रामपुर के किसानों की रही है अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को धार देने के लिए सोमवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। किसान महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चढूनी और डॉ. दर्शन पाल सहित अन्य कई नेता संबोधित करेंगे। महापंचायत में उधमसिंह नगर के साथ-साथ रामपुर के जिले किसान बड़ी तादात में भाग लेंगे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में रामपुर से बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे हैं। जब से आंदोलन चल रहा है तब से रामपुर से किसान गाजीपुर बार्डर को रवाना हो रहे हैं। इसके लेकर रामपुर कई बार सुर्खियों में रहा है। रामपुर से होकर पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के किसान दिल्ली को रवाना होते हैं। इस वजह से शासन की नजर भी रामपुर पर रहती है। रामपुर में कुछ माह पहले उग्र किसानों ने मुरादाबाद के एसएसपी की कार में तोड़फोड़ कर दी थी। किसानों के साथ हुई नोकझोंक में उनको हल्की चोट भी आई थी। इसके बाद किसानों ने मूढ़ापांडे टोल पर जाम लगा दिया था, जिसके बाद उनको दिल्ली जाने दिया गया था। ट्रैक्टर-ट्राली सहित दिल्ली जाने से रोके जाने पर किसानों ने रामपुर को भोट और स्वार क्षेत्र में सड़क पर बैठक कर धरना भी दिया है। किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए रामपुर के बिलासपुर रक्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान गाजीपुर बार्डर गए हैं। कुछ किसान वहां से वापस आ चुके हैं, लेकिन उनका आना-जाना बना रहता है। किसान आंदोलन के दौरान बिलासपुर के बाबा कश्मीर सिंह ने गाजीपुर बार्डर पर अपनी जान दे दी थी। इसके अलावा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान जिस किसान नवरीत सिंह की जान गई थी वह भी बिलासपुर के डिबडिबा गांव का रहने वाला था। बाबा कश्मीर सिंह और नवरीत के अंतिम अरदास के मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता यहां जुटे थे। किसानों आंदोलन में बिलासपुर क्षेत्र के किसानों की बड़ी हिस्सेदारी को देखते हुए शासन स्तर से यहां कई अधिकारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी थी। नवाबगंज गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार अनूप सिंह से बात करने के लिए आईपीएस अधिकारी डॉ. अजयपाल शर्मा यहां खासतौर पर पहुंचे थे। हालांकि उनसे पहले रामपुर के डीएम और एसपी ने बाबा अनूप सिंह से बात कर ली थी। सोमवार को आयोजित होने वाले किसान महापंचायत में रामपुर खासतौर पर बिलासपुर के किसान भारी संख्या में पहुंचेंगे। क्योंकि महापंचायत का आयोजन जिस रुद्रपुर में जिस जगह पर हो रहा है, वहां की दूरी बिलासपुर से बहुत अधिक नहीं है। बिलासपुर की सीमा रुद्रपुर के साथ लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें