फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, गला काटकर की गई है हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पंजाब नगर में खेत में एक युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला काटकर हत्या की गई है। शव की पहचान गांव रायपुर निवासी अनूप उर्फ बब्लू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अनूप उर्फ बब्लू (20) एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। शनिवार को गांव के ही तीन युवकों के साथ घूम रहा था, लेकिन शाम होते ही गांव से गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को गांव से तीन किलोमीटर दूर पंजाबनगर के जंगल में गेहूं के खेत में उसका शव बरामद किया गया, जिसकी गला काटकर हत्या की गई है। पंजाबनगर की महिला के खेत में बरसीम और गेहूं की फसल है। रविवार की दोपहर बाद वह खेत पर पहुंची, जहां उसने गेहूं की फसल को गिरा हुआ पाया। उसी को देखते ही वह अंदर चली गई, जहां शव पड़ा था। शव देख महिला की चीख निकल गई। महिला ने गांव में आकर घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शिनाख्त होने पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। अनूप के शव के पास ही शराब की बोतल और गिलास भी पड़े थे। अनूप की हत्या शराब की बोतल तोड़कर पेट और गले पर वार किए जाना प्रतीत होते हैं। उसका गला बुरी तरह कटा-कुचला हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें