फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्कूली बस की टक्कर से स्कूटी सवार किसान की मौत, चालक भागा

Wed, 22 Jul 2026 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक निजी स्कूली बस की टक्कर से स्कूटी सवार किसान रंजीत सिंह (41) निवासी ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रम्पुरा बुजुर्ग निवासी किसान रंजीत सिंह मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी से जा रहे थे। आरोप है कि गांव में एक निजी स्कूल की बस के चालक ने लापरवाही से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रंजीत सिंह स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खजुरिया थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें