फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गुजरात में रामपुर के किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

Mon, 26 Oct 2026 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के गांव नरसुआ निवासी किसान हरनाम सिंह मौर्य (42) की गुजरात में शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गुजरात में काम कर रहे अपने बेटों से मिलने गए थे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए गुजरात रवाना हो गए।
विज्ञापन

खजुरिया क्षेत्र के नरसुआ गांव निवासी हरनाम सिंह मौर्य (42) के भाई करन सिंह के अनुसार, उनके भाई बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपने बेटों से मिलने गुजरात गए थे। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात 12 बजे तक हरनाम सिंह से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों ने इधर-उधर फोन कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, जबकि गुजरात में उनके बेटे रेलवे स्टेशन पर अपने पिता का इंतजार कर रहे थे।
शनिवार दोपहर गुजरात के पालनपुर थाने से गांव के एक व्यक्ति के पास फोन आया और हादसे की सूचना दी गई। इस पर मृतक के भाई करन सिंह ने उसी नंबर पर कॉल कर जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि हरनाम सिंह का शव पालनपुर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला है। मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई करन सिंह तुरंत एंबुलेंस से गुजरात के लिए रवाना हो गए और रविवार दोपहर करीब तीन बजे पालनपुर पहुंचे। मृतक की पत्नी नीरज देवी और बेटे गौरव, सौरभ व अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें