फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर(रामपुर)। गंज थाना क्षेत्र के बिलासपुर गेट के पास बृहस्पतिवार को ट्रक के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव निवासी इसरार (45) खेती-किसानी करते थे। बृहस्पतिवार को इसरार अपने ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर बिलासपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बिलासपुर गेट के पास सामने से तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार किसान इसरार गंभीर रुप से घायल हुए, उन्हें जब तक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि खड़े ट्रक को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ी की। साथ ही मृत किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गंज थाने की पुलिस ने घटना की पुष्टि की, पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, यदि किसान के परिवार के लोग तहरीर देते हैं तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें