फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे दो लोगों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रठौंडा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल घर जा रहे दो लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शनिवार को मिलक थाना क्षेत्र के रठौंडा गांव में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम था। इसमें खाता चिंतामन गांव निवासी किसान केसरी लाल (40) और शहजादनगर थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी जयवीर (23) भी गए थे। शनिवार शाम को दोनों कार्यक्रम के बाद पैदल घर वापस जा रहे थे। रास्ते में खाता चिंतामन गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में केसरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसेे के बाद चीख पुकार मच गई। इस बीच चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया और घायल जयवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रठौंडा चौकी प्रभारी प्रेम प्रकाश पटेल ने बताया कि हादसे में एक किसान की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें