फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर लाई जा रही 25 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद,दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। नेशनल हाईवे में वाहन चेकिंग के दौरान उत्तराखंड के जंगलों से अवैध रूप से कटान कर ट्रक में भरकर लाई जा रही करीब 25 क्विंटल खैर की लकड़ी के 50 बोटे बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।मौके से एक लकड़ी तस्कर पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि उत्तराखंड के जंगलों से अवैध रूप से खैर की लकड़ी का कटान कर कुछ लकड़ी तस्कर एक ट्रक में छिपाकर हरियाणा ले जा रहे हैं। अवैध रूप से खैर की लकड़ी की तस्करी कर हरियाणा ले जाए जाने की सूचना पर थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई। भारी पुलिस फोर्स के साथ नेशनल हाईवे में टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। बिलासपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा करने पर उसके चालक ने वाहन की स्पीड बड़ा दी। पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर रोक लिया।वहीं पुलिस टीम को पीछा करते देख ट्रक में सवार तीन लोग पुलिस टीम को चकमा देकर जंगल की ओर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पीछा कर दो व्यक्तियों को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर ट्रक में छिपा कर रखी गई करीब 25 क्विंटल खैर की लकड़ी के 50 बोटे भी बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों ने अपने नाम अजीमनगर थाना क्षेत्र के आंगा गांव निवासी नासिर और मिलक कोतवाली क्षेत्र के भौनकपुर गांव निवासी दीपक बताया। वहीं दोनों आरोपियों ने अपने फरार हुए एक अन्य साथी की जानकारी भी थाना पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तीनों लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मौके से फरार हुए लकड़ी तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें