फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: छात्रा का फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 May 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोशल मीडिया पर एक छात्रा का फर्जी फोटो अपलोड कर वायरल करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का भी आरोप है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह कक्षा 11 की छात्रा है। पढ़ाई के साथ अपना खर्च निकालने के लिए वह एक अस्पताल में काम भी करती है।
छात्रा के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी मोहम्मद साद और मोहम्मद उवैश उस पर बुरी नजर रखते हैं और आए दिन छेड़खानी करते हैं। शहर कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी मोहम्मद साद और मोहम्मद उवैश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन


घर के बाहर गाली देने का विरोध करने पर युवक को पीटा
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। क्षेत्र के मोहल्ला तालाब केले वाला निवासी ताजीम द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि दो दिन पहले मोहल्ले के फिरासत, समीर और आदिल उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें