रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी के नाम और फोटो का उपयोग कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई गई है, जिससे साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है। डीएम ने लोगों से इसकी जानकारी खुद शेयर की है। उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में इसे खुद शेयर कर लोगों से अपील की है।
डीएम ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा है कि कुछ अनजान व्यक्तियों के द्वारा मेरा फोटो लगाकर अजय द्विवेदी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस आईडी से मांग की जाए तो विश्वास न करें। यह फेक आईडी है। उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज आने पर उसे ब्लॉक करने और कोई निजी जानकारी साझा न करने की अपील की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फर्जी आईडी बनाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।