फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नशीला रूमाल सुंघाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 16 Apr 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति के दोस्त और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का गंभीर आरोप लगाते हुए कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में उसके दोस्त ने वारदात की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, उसका पति सऊदी अरब में रहकर काम करता है। पति का एक दोस्त अक्सर उसके ससुराल आता-जाता था। विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने उसे रोकने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि करीब दो माह पहले रात में वह व्यक्ति अपने दो साथियों के साथ उसके कमरे में घुस आया और नाक-मुंह पर नशीला रूमाल रखकर बेहोश कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
महिला का आरोप है कि होश में आने पर आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उससे 20 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी भी ले ली। बाद में 50 हजार रुपये की मांग की गई और इन्कार करने पर वीडियो वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी होने पर सास, ससुर और ननद ने उसे घर में रखने से इन्कार कर दिया। आठ अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसका एटीएम छीन लिया। साथ ही घर में रखी दो लाख रुपये की नकदी और 20 तोला सोना भी ले लिया गया।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन मुख्य आरोपियों के साथ ही सास, ससुर और ननद समेत कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें