फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाकों से दहला चमरपुरा, चार झुलसे

Mon, 16 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रविवार को चमरपुरा गांव में घर में रखी आतिशबाजी में हुए धमाके के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन

विज्ञापन
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव चमरपुरा में रविवार दोपहर तेज धमाकों से दहल उठा। एक घर में आतिशबाजी तैयार करने के लिए रखे विस्फोटक पदार्थ में लगी आग से तेज धमाके हुए। घर पर मौजूद पांच किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आकर धमाके के साथ फट गया। हादसे में परिवार की मुखिया महिला सहित चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।

धमाका तेज था, जिससे घर की दीवारें चटक गईं। गांव में भगदड़ सी मच गई। सभी झुलसे हुए लोगों को मेरठ ले जाया गया है। सूचना पर थाना पुलिस और दमकल की टीमें भी पहुंच गई थी हालांकि पहले ही आग बुझ चुकी थी। मामले में चौकी इंचार्ज चमरौवा धर्मेंद गिरि की ओर गृहस्वामी अमीरन समेत उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एफआईआर में बिना लाइसेंस और बिना बताए विस्फोटक पदार्थ घर में रखने के आरोप दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर शहजाद नगर रजनीकांत के अनुसार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चमरपुुरा निवासी अमीरन जहां के घर आतिशबाजी तैयार करने के लिए गंधक-पोटाश रखा हुआ था। कहा जा रहा है कि अमीरन के घर रविवार दोपहर पांच किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर में लीकेज हुआ और आग लग गई। यह आग विस्फोटक पदार्थों तक पहुंच गई। गंधक-पोटाश में लगी आग से तेज धमाके हुए। घर आग की लपटों में घिर उठा। गैस सिलेंडर भी तेज धमाके साथ फट गया। घर पर लगी आग में अमीरन जहां, उनका बेटा शमशाद और इब्राहीम तथा पांच वर्षीय नाती अरस झुलस गए।
विज्ञापन


धमाके और चीखपुकार की आवाज सुनकर पूरा गांव दौड़ पड़ा। ग्रामीण तत्काल सभी घायलों को कार में डालकर मुरादाबाद ले गए। धमाके के बाद आग की लपटों से घर का सामान जल गया। घर का भी कुछ हिस्सा जल गया। घर की दीवारें एवं लिंटर बुरी तरह चटक गया है। काफी समय तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर फायर ब्रिगेड एवं शहजादनगर एसओ भी पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें