फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बच्चों को बांटा एक्सपायर पोषाहार, जांच टीम गठित, आज पहुंचेगी गांव

Wed, 23 Sep 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। करनपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं को एक्सपायर पोषाहार बांटे जाने का मामला सामने आया है। विभाग ने जांच टीम गठित कर दी है। टीम बुधवार को गांव पहुंचकर मामले की जांच करेगी। जांच के बाद जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करनपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों और महिलाओं को पोषाहार के पैकेट बांटे गए थे। लाभार्थी पैकेट लेकर घर पहुंचे तो एक लाभार्थी की नजर उस पर लिखी एक्सपायरी तारीख पर पड़ी। पैकेट की अवधि 19 अगस्त 2026 को समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद अन्य लाभार्थियों ने भी अपने पैकेट जांचे तो कई पैकेट एक्सपायर मिले। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लाभार्थियों ने पोषाहार के पैकेट रास्ते में ही फेंक दिए, जबकि कुछ ने उसे जानवरों को खिला दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों और महिलाओं को वितरण से पहले पोषाहार की गुणवत्ता और वैधता की जांच की जानी चाहिए थी। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

0000
पोषाहार एक्सपायर बांटे जाने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम बुधवार को गांव पहुंचकर जांच करेगी। पोषाहार एक्सपायर मिलने और वितरण में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र जायसवाल, कार्यवाहक जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें