फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर विवि के नाम पर राजनीति करने आ रहे हैं अखिलेश : मुस्तफा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र एवं किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन मुस्तफा हुसैन ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए अखिलेश यादव आजम खां का साथ देने नहीं, बल्कि जौहर विश्वविद्यालय के नाम पर राजनीति करने रामपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मुस्तफा हुसैन ने कहा कि सपा सरकार में रामपुर के गरीब किसानों पर जुल्म हो रहे थे, लोगों को अफीम-चरस के फर्जी मुकदमे लगा कर जेल भेजा जा रहा था, गरीबों की जमीन छीनी जा रही थी, लोगों के घर तोड़े जा रहे थे, तब अखिलेश यादव को रामपुर की याद नहीं आई। आगामी चुनावों को देखते हुए समाजवादी जौहर विश्वविद्यालय को राजनीति में घसीट कर बच्चों के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। मुस्तफा हुसैन ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय को राजनीति से बचाने के लिए सरकारी आधिपत्य में लिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें