फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियन क्लब, मुरादाबाद स्टेडियम और स्टूडेंट क्लब ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मशकूर अली खां मेमोरियल स्टेट सेविन-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट में गुरुवार को तीन मुकाबले हुए। जिसमें चैंपियन क्लब, मुरादाबाद स्टेडियम और स्टूडेंट क्लब ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

यंग मैन क्लब मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में गुरुवार को पहला मैच चैंपियन हॉकी क्लब और आईडीए स्पोर्ट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें चैंपियन क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईडीए स्पोर्ट अकादमी को 8-2 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरा मैच मुरादाबाद स्टेडियम व अर्बेन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें मुरादाबाद स्टेडियम ने अर्बेन स्कूल को 4-2 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। तीसरा मैच हमीद अकादमी व स्टूडेंट हॉकी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्टूडेंट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकतरफा मुकाबले में 4-0 से जीत दर्ज की। सभी मैचों में अंपायरिंग मुमताज, मुख्तार खां, अब्दुल खां व सायम खां ने की। टेक्निकल टेबिल का कार्य राशिद व माविया ने संभाला। कमेंट्री नासिर खां ने की। इस मौके पर मोईन हसन खां एडवोकेट, जकी खां, महफूज उर रहमान खां, इक़बाल खां, फिरासत खां, हसीन उद्दीन खां, जुनैद खां आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के सचिव आसिम खां ने बताया कि 12 मार्च शुक्रवार को यंगमैन क्लब व चांदपुर बिजनोर के बीच मुकाबला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें