फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के मुकदमे में बुधवार को भी दर्ज नहीं हो सके बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह के आरोप में दर्ज हुए मुकदमे में विवेचना शुरू हो गई है। जिसमें वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना के बयान दर्ज किए जाने हैं लेकिन, उनके कोर्ट में अन्य मामले की तारीख पर जाने के कारण बुधवार को भी बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार चार सितंबर की रात सपा सांसद आजम खां के घर आए थे। जहां पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन पर विवादित बयान दिए जाने के आरोप में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई। भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने विवेचना के तहत मंगलवार को वादी आकाश सक्सेना के बयान दर्ज करने थे लेकिन, कोर्ट में तारीख होने के कारण आकाश सक्सेना बयान दर्ज नहीं करा सके। इसके बाद माना जा रहा था कि बुधवार को वादी आकाश सक्सेना के पुलिस बयान दर्ज कर सकती है, लेकिन बुधवार को भी बयान दर्ज नहीं हो सके।
विज्ञापन

वादी आकाश सक्सेना ने बताया कि कोर्ट में तारीख की वजह से बुधवार को भी वो बयान दर्ज नहीं करा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें