फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इथेनॉल का उत्पादन बदल सकता है किसानों की तकदीर: गडकरी

विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट के शुभारंभ के दौरान वर्चुअल के माध्यम से संबो? - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय भूतल परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल का उत्पादन कर किसान अपनी तकदीर बदल सकते हैं। उत्तर प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को चीनी मूल्य के भुगतान के लिए मिलों का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। किसान लोगों को भुगतान करने की स्थिति में होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुनर हाट का वर्चुअली उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से बात हो गई है। पेट्रोल मंत्रालय अगले पांच साल के लिए इथेनॉल की खरीद करने की गारंटी देने को तैयार है। इथेनॉल का उत्पादन बढ़ने का फायदा यह होगा कि पेट्रोलियम पदार्थों के आयात का बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि हमेें पता है कि रामपुर में गन्ने की खेती होती है, लेकिन हमारे पास चीनी का सरप्लस स्टॉक है। चीनी का अंतर्राष्ट्रीय मूल्य 22 प्रति किलो है और हमारे 34 रुपये प्रति किलो। केंद्र सरकार को सब्सिडी देकर चीनी का निर्यात करना पड़ रहा है। दूसरी ओर हम अपनी घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष लगभग आठ लाख करोड़ रुपये का डीजल-पेट्रोल आयात करते हैं। डीजल-पेट्रोल में 22 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इथेनॉल का उत्पादन कर किसान अपना भविष्य संवार सकते हैं। उन्होंने प्रदेश के एमएमएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के प्रस्ताव लेकर दिल्ली आने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा कि अब कई ऐसे वाहन आ गए हैं जो इथेनॉल पर चलते हैं। पेट्रोल का रेट 85 रुपये प्रति लीटर है तो इथेनॉल का 65 रुपये प्रति लीटर। इथेनॉल से चलने वाले वाहनों से प्रदूषण भी नहीं होता है। गडकरी ने कहा कि इस योजना के उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार के किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ गन्ने से ही नहीं बल्कि चावल और मक्के से भी इथेनॉल तैयार किया जा सकता है। हमारे पास चावल और मक्का भी सरप्लस है।
विज्ञापन

00
अगले दो सालों में सभी सड़कें हो जाएंगी चकाचक
रामपुर। केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हम प्राथमिकता के आधार पर सड़क बनवाने का कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी कई जगहों पर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। अगले दो सालों मेें सभी सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। हम सड़के भी बेहतरीन बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें